भोपाल, प्रदेश की प्रमुख नदियों में विसर्जन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश बुधवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचे। अब कल सबेरे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह विभिन्न नदियों को जाने वाली अस्थि कलश यात्राओं को रवाना करेंगे।अस्थि कलश यात्राएं गुरुवार को सुबह 8 बजे प्रस्थान करेंगी।
इधर, 25 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं राकेश सिंह होशंगाबाद पहुँचकर मां नर्मदा के जल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन करेंगे।इस बीच आज कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थिकलश के दर्शन कर अपने श्रदधासुमन अर्पित किए। अस्थिकलश एक शोभायात्रा के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से होकर प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचा और रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहर की सड़कें श्जब तक सूरज चांद रहेंगा, अटलजी का नाम रहेगा के नारों से गूंजती रही।
अटलजी का अस्थि कलश भोपाल आया लोगों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन