जकार्ता,भारत ने एशियाई खेलों में भी अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेल 2018 में अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की और हांगकांग को 26-0 से रौंद दिया। पीआर श्रीजेश के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने 86 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले उसने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 17-0 से हराया था। भारत के हॉकी इतिहास की भी यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले भारत ने 1932 ओलंपिक में ध्यानचंद के नेतृत्व में अमेरिका को 24-1 से मात दी थी, जो उसकी सबसे बड़ी जीत थी। भारतीय हॉकी टीम ने अब तक दो मैचों में कुल 43 गोल दागे हैं। बता दें कि हांगकांग के खिलाफ भारत ने चार खिलाडिय़ों की हैट्रिक की मदद से 26 गोल दागे।
86 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने दोहराया करिश्मा, हांगकांग को 26-0 से हराया