शिमला, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के चलते 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया है। रविवार रात से जारी बारिश की वजह से राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में अगले दो दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को भी सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को भारी बारिश की वजह राज्य की बदतर स्थिति की समीक्षा करने के लिए कहा है। साथ ही सड़क, पानी और बिजली आपूर्ति सेवा को तुरंत बहाल करने के आदेश भी दिए हैं। जयराम ठाकुर ने बताया कि राज्य में भारी
भारी बारिश के कारण किन्नौर में एक पुल बह गया। भूस्खलन के मलबे से राज्य के कई हाइवे पट गए। कई जगह जमीन धंसने से चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर ट्रैफिक रोकना पड़ा। रेल ट्रैक पर भी मलबा आने से कालका-शिमला रूट की सभी ट्रेनें सस्पेंड कर दी गईं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि राज्य को बारिश से 775 करोड़ का नुकसान हुआ है।
हिमाचल में बारिश का कहर, 16 की मौत