शेल्टर होम की पांचवीं पीड़िता भी सामने आई,वीडियो कॉल कर काउंसलर को सुनाई आपबीती

भोपाल,शेल्टर होम रेप मामले में आरोपी अश्वनी शर्मा को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, नए-नए खुलासों के बाद पुलिस ने आगे की पड़ताल के लिए अश्विनी को एक दिन की और रिमांड पर लिया है| वहीं सामाजिक न्याय विभाग की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है, कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है| सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव ने जहां अश्विनी के हॉस्टल को कोई भी सरकारी अनुदान मिलने से इंकार किया है, वहीं कांग्रेस ने इसको लेकर सवाल उठाये हैं और साक्ष्यों के हवाले से बताया है कि हॉस्टल को सरकारी अनुदान मिल रहा था| कांग्रेस ने पूरे मामले में सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री पर संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं, और सीबीआई जांच की मांग की है| वहीं आरोपी का NGO रजिस्टर्ड था या नही अब तक दस्तावेज नहीं मिले है| , लेकिन NGO को सामाजिक न्याय विभाग से 5 लाख 50 हजार रुपए मिल चुके हैं, इसके प्रमाण पुलिस को मिले हैं| आरोपी के मोबाइल से पुलिस को कुछ वीडियो और फोटो मिले हैं| एसपी साउथ राहुल कुमार का कहना है अगर आरोपी ने फेसबुक एकाउंट से डाटा डिलिट किया है तो फेसबुक से जानकारी मांगी जायेगी। मामले में कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी अश्विनी शर्मा की हॉस्टल को 74 बच्चों का अनुदान मिल रहा था, जबकि सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव का कहना है कि अश्विनी शर्मा की संस्था को कोई सरकारी सहयता सीधे नहीं दी गई है, जबकि सामाजिक न्याय विभाग के एक आदेश के अनुसार श्रवण बाधित निशक्तजनों को हॉस्टल सुविधा के सन्दर्भ में 1800 रुपए प्रति विद्यार्थी प्रति माह के आधार पर अनुदान दिया था| शोभा ओझा ने आगे आगे कहा कि मंत्री गोपाल भार्गव ने प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की है, पूरे मामले में उनकी भूमिका भी संदिग्ध है| शोभा ओझा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा नेताओ और आरोपी की निकटता का प्रमाण है कि यह विशेष योजना के तहत विशेष प्रकरण मानते हुए इस संस्था को 2013 के नियम 12 (3) के अनुसार यह अनुदान राशि दी गई है| यह इस बात का सूचक है कि भ्रष्टाचार में इन हॉस्टलों के माध्यम से चल रही अनैतिक कारगुजारियों में नीचे से लेकर ऊपर तक सभी शामिल है| कांग्रेस ने यह सवाल उठाये हैं, जब 74 निशक्त बच्चों के नाम पर अनुदान दिया जा रहा था तो जांच केवल 4 बच्चियों तक ही सीमित क्यों| बाकी 70 बच्चों का क्या हुआ, वे कहा हैं| कांग्रेस ने मांग की है उन्हें भी जांच के दायरे में शामिल किया जाए| कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है इस मामले में आरोपी अश्विनी शर्मा के मुख्यमंत्री से करीबी संबंध है| इस बात का प्रमाण कांग्रेस के पास है। शोभा ओझा ने कहा आरएसएस से सम्बंधित अश्विनी को बचने के लिए सीएम ने सारी हदें पार कर दी है, एसआईटी का गठन कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की जा रही है, कांग्रेस ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है|
वहीं पुरे मामले में सूत्रों के मुताबिक आरोपी के लैपटाप से पुलिस को मूकबधिर लड़कियों के अश्लील फोटो, वीडियो बरामद हुए है, सूत्र बताते है कि करीब आधा दर्जन लड़कियो के फोटो जहां दरिंदे अश्विनी के लैपटाप से बरामद हुए है वहीं पुलिस को कई हाई प्रोफाईल लोगों से बातचीत के भी सुराग हाथ लगे है। सनसनीखेज दुष्कर्म कोड में सामाजिक न्याय विभाग की तत्कालीन अधिक्षिका प्रभा सोमवंशी अब पुलिस के राडार पर आ गई है। जानकारी के मुताबिक पीड़िताओं ने अपनी शिकायत में बताया है कि उन्होंने पूर्व में अपने साथ हुए यौन शोषण की शिकायत प्रभा सोमवंशी से की थी, लेकिन उस समय कोई कार्यवाही नहीं हुई, पुलिस अफसर अब पीड़िताओं की शिकायत की जांच में जुटी है, और पीड़िताओं के बयानों के आधार पर प्रभा सोमवंशी के खिलाफ जल्द ही कार्यवाही की जा सकती है। वहीं दरिंदे हॉस्टल संचालक अश्विनी का शिकार बनी पांचवी छात्रा भी सामने आई है, जानकारी के मुताबिक राजधानी की रहने वाली इस पीड़िता ने इंदौर में महिला काउंसलर को वीडियो कॉल कर अपनी आपबीती बताई है, अफसरो का कहना है कि पीड़िता के पुलिस तक पहुंचने पर उसकी शिकायत राजधानी में ही दर्ज की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *