ईडी ने पीसीएस अधिकारी ओझा के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

लखनऊ,प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय गैस प्राधिकरण (गेल) के विशेष कार्याधिकारी वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी भगवत सागर ओझा के खिलाफ अकूत सम्पत्ति के मामले में विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। ईडी अधिकारियों के अनुसार ओझा व उनके पुत्र के इलाहाबाद में पंजाब नेशनल बैंक के लाकर से 17.83 किलो सोना जब्त किया। नोएडा स्थित आवास पर छापा मारकर लाखों नकदी और बड़ी संख्या में महँगी वस्तुएं भी बरामद हुई। इसके बाद ईडी ने प्रीवेन्शन ऑफ मनी लांडरिंग एक्ट-2002 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। यह मामला देहरादून की विशेष सीबीआई कोर्ट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। ईडी ने ओझा के कई रिश्तेदारों व कुछ पीसीएस अधिकारियों को अपने राडार पर लिया है। विशेष कार्याधिकारी रहते हुए ओझा ने अपने रिश्तेदारों व कुछ अधिकारियों के कहने पर गेल में आपूर्ति व अन्य ठेके मनमाने रेट पर दिलवाए थे। ज्ञात हो कि पीसीएस अधिकारी ओझा के मामले में भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई अलग से अपनी जांच कर रही है। सीबीआई ने अब तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली व गेल के कई अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *