‘राजू रंगीला’ में तीन भूमिकाओं में दिखेंगे गोविंदा

मुंबई,बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के प्रशंसकों लिए अच्छी खबर है। वह जल्द ही बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। पहलाज निहलानी की आने वाली फिल्म ‘राजू रंगीला’ में गोविंदा तीन भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह जोड़ी 25 साल बाद फिर एक साथ काम कर रही है। इससे पहले गोविंदा और निहलानी ने ‘आंखें’ में एकसाथ काम किया था, जो 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मुंबई के एनडी स्टुडियो में पिछले एक साल से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। पहलाज निहलानी ने बताया इस फिल्म में गोविंदा तीन भूमिकाएं निभाएंगे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म से मैं तीन नई लड़कियों को भी लॉन्च कर रहा हूं। बता दें कि इन तीनों लड़कियों में एक दिगांगना सूर्यवंशी भी हैं जो इससे पहले एक वीर की अरदास टीवी सीरियल में भी नज़र आ चुकी हैं। पहले दिगांगना फिल्म ‘फ्राइडे’ में गोविंदा के साथ नज़र आएंगी।
यह फिल्म 11 मई को रिलीज होने वाली है। ‘फ्राई डे’ में गोविंदा को दिल्ली में एक थियेटर पर्सनैलिटी के रूप में कास्ट किया गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक डोंगरा हैं। उन्होंने कुछ दिनों गोविंदा के साथ काम करने को लेकर बताया, ”मैं गोविंदा प्रशंसक रहा हूं। मैं अपने संवादों और हास्य की नकल करता रहा हूं। मैंने फैसला किया था कि एक दिन मैं गोविंदा के साथ काम करूंगा। मेरी ‘फ्राई डे’ में, दर्शकों को गोविंदा का वहीं अंदाज दिखेगा, जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं।” आपको बता दें कि इससे पहले गोविंदा पिछले साल फिल्म आ गया हीरो में नज़र आए थे। यह गोविंदा की कमबैक फिल्म थी लेकिन लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। इसमें गोविंदा ने एसीपी का किरदार निभाया था। वहीं पिछले साल पहलाज निहलानी की फिल्म ‘जूली 2’ आई थी जो फ्लॉप हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *