बिग बॉस-12 के लिए ऑडिशन शुरू

मुंबई, टेली‎विजन के प्रमुख और पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस के 12वें सीजन के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। लेकिन इस बार के ऑडिशन में नया ट्विस्ट रखा गया है। कलर्स चैनल के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई। एक ट्वीट कर बताया गया कि बिग बॉस-12 जल्द ही शुरू होने वाला है और इस बार हमें जोड़ियों में कंटेंस्टेंट चाहिए। इसलिए बिग बॉस के घर में डबल धमाल मचाने के लिए अपने साथ एक पार्टनर लेकर आएं। ऑडिशन शुरू हो चुके है। गौरतलब है ‎कि रविवार को सिंगिंग रियलिटी शो राइजिंग स्टार-2 खत्म हुआ है। बिग बॉस-11 के खत्म होने के बाद ये शो शुरू हुआ था। बिग बॉस हमेशा की तरह इस बार भी अक्टूबर में शुरू होगा। लेकिन सलेक्शन की लंबी प्रकिया की वजह से ऑडिशन जल्द शुरू कर दिए हैं। इस बार शो के होस्ट सलमान खान होंगे या कोई और अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे फैंस की डिमांड तो सलमान खान ही हैं। फिलहाल जेल से बाहर आने के बाद वे अपने बाकी बचे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग खत्म कर रहे हैं। पिछला सीजन काफी धमाकेदार और एंटरटेनिंग रहा था। बिग बॉस के प्रशंसकों को शो दोबारा से शुरू होने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *