मुस्लिम ब्यूटी क्वीन ने धमकी के बाद ‘मिस अरब वर्ल्ड’ से नाम लिया वापस

जेद्दा,सऊदी अरब की एक मुस्लिम ब्यूटी क्वीन ने ‘मिस अरब वर्ल्ड’ से अपना नाम वापस ले लिया है। इस मुस्लिम ब्यूटी क्वीन को ‘मिस अरब वर्ल्ड’ में हिस्सा लेने पर आॅनलाइन ट्रोल किया और धमकी दी जा रही थी। उन्होंने इसकी वजह से ‘मिस अरब वर्ल्ड’ प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया।
आपको बता दें कि की मिस्त्र में ‘मिस अरब वर्ल्ड’ नाम का एक ब्यूटी इवेंट आयोजित होता है जिसमें अरब मुमालिक से आई सुंदरियां भाग लेती हैं। मलक यूसुफ़ एक सऊदी महिला जो “मिस अरब वर्ल्ड प्रतियोगिता” में भाग ले रहीं थीं, लेकिन लोगों द्वारा ट्रोल किए जाने के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक 24 वर्षीय युसूफ को सऊदी सिविल सोसाइटी संगठन द्वारा नॉमिनेटेड किया गया था। युसूफ दूसरी सऊदी महिला हैं जो “मिस अरब वर्ल्ड” में भाग लेने जा रही थीं। सऊदी मोदा नौरा के बाद वह दूसरी सऊदी महिला हैं जिसने इस सौन्दर्य प्रतियोगिता में भाग लिया और नौर ने 2009 में ख़िताब जीता था। लेकिन युसूफ ने लोगों के विरोध के बाद ‘मिस अरब वर्ल्ड’ से अपना नाम वापस ले लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *