रायगढ़, जिले के घरघोड़ा तहसील न्यायालय में सारंगढ़ विधानसभा की पूर्व बसपा विधायक काम्दा जोल्हें के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए आगामी माह न्यायालय में पेश होने का आदेश जारी किया है। घरघोड़ा निवासी पीडि़त हुलसराम लहरे से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक काम्दा जोल्हें ने उससे उधारी की रकम तीन लाख रुपए वर्ष २०११ में ली थी और इस रकम को लौटाने के लिए कई बार सपंर्वâ किया, लेकिन काम्दा जोल्हें ने नगद पचास हजार रुपए देने के अलावा एक चेक दो लाख व दूसरा चालिस हजार का दिया था और इस चेक को जब उसने बैंक में जमा कराया तब दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद भी पूर्व विधायक काम्दा जोल्हें ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया। तब हुलसराम ने घरघोड़ा न्यायालय में एक परिवाद दायर किया। जिसमें पहले काम्दा जोल्हें को जमानत वारंट के आधार पर छोड़ा गया था और सुनवाई शुरू हो गई थी, लेकिन अब दूसरी पेशी के बाद वह न्यायलय के समक्ष पेश नहीं हो रही थी। ऐसे में न्यायिक मजिस्टे्रट प्रथम श्रेणी घरघोड़ा ने कल काम्दा जोल्हे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए उसे अगली तिथि में पेश होने का आदेश दिया है।
लेनदेन के मामले में पूर्व विधायक जोल्हे के खिलाफ वारंट जारी