अफवाह निकली झेलम एक्सप्रेस में बम की खबर,तीन घंटे चला सर्च आपरेशन

भोपाल,गुरुवार दोपहर को झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने पर विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ट्रेन को गंज बासौदा पर रोककर पूरी ट्रेन की सर्चिंग की गई। करीब तीन घंटे चली सर्च ऑपरेशन में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। सर्च ऑपरेशन के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बम की सूचना के बाद झेलम एक्सप्रेस को विदिशा जिले स्थित गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर रोका गया है और जांच के लिए ट्रेन को पूरी तरह से खाली कराकर सर्चिंग की गई । जानकारी के अनुसार, पुणे से चलकर जम्मू तवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस (11077) के बी-5 कोच में बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद 12 बजे ट्रेन को तुरंत गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने सारे यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर सघन सर्चिंग अभियान शुरू किया । हालांकि जांच में किसी तरह का कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला । जांच के लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड सहित रेलवे के आला अफसर भी मौके पर मौजूद रहे इस दौरान । यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *