बीजेपी बैठक में लगे पोस्टरों से मुरली मनोहर जोशी का फोटो गायब

कानपुर,कानपुर में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय कार्य समिति में एक विवाद खड़ा हो गया है। वहां पर लगे पोस्टरों में बीजेपी के दिग्गज नेता और कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी की तस्वीर गायब है। पोस्टरों में पीएम मोदी, अमित शाह, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की तस्वीर लगी हुई है। गौरतलब है कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जा रहा था, उस दौरान लालकृष्ण आडवाणी एवं मुरली मनोहर जोशी उनका विरोध करने वालों में शामिल थे। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के चयन के दौरान भी 75 साल की उम्र से अधिक वाली नीति को लाया गया, जिसके कारण जोशी मंत्री नहीं बन सके। इसके अलावा लगातार चर्चा थी कि मोदी उन्हें राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकित करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *