कौन बनेगा करोड़पति’ के 9वें संस्करण में नजर आएंगी मिताली

मुंबई, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज कौन बनेगा करोड़पति’ के 9वें संस्करण में नजर आएंगी। मिताली इसी कार्यक्रम के सेट पर अमिताभ बच्चन से मिलीं। इस अवसर पर मिताली ने कहा कि वह अमिताभ को देखकर हैरान रह गई थीं। मिताली ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 9वें संस्करण में नजर आएंगी। मिताली ने कहा, ‘बच्चन सर से मुलाकात करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा। मैं जानती थी कि शूटिंग के दौरान मैं उनके साथ समय बिताऊंगी बावजूद इसके जब मैंने उन्हें अपने सामने पाया तो मैं हैरान रह गई। कोई भी ऐसी प्रतिक्रिया देगा क्योंकि वह शानदार शख्सियत हैं।’
इस मौके पर भारतीय महिला टीम की सदस्य हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम राउत, वेदा कृष्णामूर्ति, झूलन गोस्वामी और दीप्ती शर्मा भी मौजूद थीं। हर खिलाड़ी को अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठने का अवसर मिला। इन सभी ने मिलकर जो पैसा जीता वह हैदरबाद के प्रयास इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *