मुंबई, पिछले दिनों रणबीर कपूर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई, जिसमें वह बेहद मांसल नज़र आ रहे थे। इसके बाद यह खबर वायरल हो गयी कि उनकी यह छवि संजय दत्त की बायोपिक की है। सच यह है कि रणबीर ने अपनी अगली फिल्म ड्रैगन के लिए बॉडी बनाई है। रणबीर कपूर के फिटनेस सलाहकार कुणाल ने बताया कि रणबीर कपूर का यह लुक ड्रैगन के लिए है। रणबीर की आने वाली फिल्म ड्रैगन अयान मुखर्जी बना रहे हैं। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। चूंकि यह एक सुपरहीरो वाली फिल्म है, इसलिए इस फिल्म के लिए उन्हें ऐसी बॉडी बनाने की जरूरत थी। बताते हैं कि रणबीर कपूर ने मई से ही इसके लिए शरीर बनाना शुरू कर दिया था। संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग ख़त्म होते ही वह ड्रैगन शुरू करेंगे। न सिर्फ रणबीर कपूर बल्कि करण जौहर भी कुणाल गिर के काम से इतने खुश हैं कि उन्होंने भी कुणाल से ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। कुणाल ने स्पष्ट किया कि वह रणबीर कपूर की संजय दत्त की बायोपिक के दौरान उनके कंसल्टेशन से नहीं जुड़े हैं। वह ड्रैगन के दौरान ही उनसे जुड़े हैं।
रणबीर ने बायोपिक के लिए नहीं, ड्रैगन के लिए बनायी बॉडी