सारा जॉर्ज को लुभाती हैं चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं

चेन्नई, इस सप्ताह प्रदर्शित होने जा रही फिल्म तारामणि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सारा जॉर्ज का कहना है कि उन्हें विविधतापूर्ण भूमिकाएं ही ज्यादा भाती हैं। उन्होंने बताया कि मेरे लिए यह जरूरी नहीं है कि मैं फिल्म में नायिका की भूमिका ही निभाऊं। अगर मुझे चुनौतीपूर्ण भूमिका मिलती है, तो मुझे सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाने में भी कोई गुरेज नहीं है।
मूल रूप से केरल के पालघाट जिले की रहने वाली सारा ने कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी या मलयालम फिल्म उद्योग की लीना जिस तरह के किरदार निभाती हैं, मैं भी वैसे ही किरदान निभाना चाहती हूँ। मैं चाहती हूँ कि मेरी भूमिकाएं बहुत विविधतापूर्ण हों। भूमिका जितनी अधिक विविधतापूर्ण होंगी, एक अभिनेएत्री के रूप में मेरा उतना ही अधिक विकास होगा। यही वजह है कि मैं विविधापूर्ण भूमिकाओं पर विशेष ध्यान देती हूँ। मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण नहीं है कि वह भूमिका नायिका ही ही हो। तारामणि शुक्रवार को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में उन्होंने एंड्रिया की दोस्त की भूमिका निभाई है। राम द्वारा निर्देशित फिल्म दो साल विलंब से रिलीज हो रही है। केरल में जन्मी और बहरीन में पली-बढ़ी सारा अभिनय में कदम रखने से पहले एक मॉडल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *