अमरावती, सेवानिवृत आईएएस अधिकारी आई वी सुब्बा राव को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का सचिव नियुक्त किया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। शुक्रवार को नायडू ने देश के 15 वें उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया। आंध्रप्रदेश संवर्ग से 1979 बैच के आईएएस अधिकारी राव पिछले साल विशेष मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे। वह आंध्रप्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और बाद में उन्होंने यूनेस्को में भी अपनी सेवाएं दी। आधिकारिक सूत्रों ने मीडिया को बताया कि 2006 बैच के आंध्रप्रदेश संवर्ग से आईएएस अधिकारी एन युवराज नायडू के निजी सचिव होंगे। नायडू जब तक सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे तब तक युवराज उनके पीएस थे। सूत्रों के अनुसार, गैर अधिकारी सत्य कुमार उपराष्ट्रपति के विशेष कार्याधिकारी होंगे। वह कई सालों तक नायडू के साथ काम कर रहे हैं।
आई वी सुब्बा राव वेंकैया नायडू के सचिव नियुक्त