सौ रूपये में घर बैठे करा सकेंगे चरित्र सत्यापन

भोपाल, अब आपको घर पर नौकर रखने या फिर किसी नौकरी के लिए चरित्र सत्यापन की अनिवार्यता को पूरा करने खातिर पुलिस महकमे का चक्कर नहीं काटना होगा। यह सुविधा आप घर बैठे ऑनलाइन ही ले सकेंगे। इसके लिए पुलिस विभाग की साइट पर ऑनलाइन आवेदन और पेमेंट करना होगा। सामान्य लोगों को इसके लिए सौ रूपये की फीस चुकाना होगी,जबकि बीपीएल कार्ड रखने वाले लोगों को इसकी कोई भी कीमत नहीं देना होगी। यद्यपि चरित्र सत्यापन की ये सुविधा पुलिस की एससीआरबी शाखा के जरिये पहले ही शुरू की गई थी। लेकिन लोगों को राशि का भुगतान चालान के द्वारा करने से बैंक की रसीद को अपलोड करना होता था। परन्तु अब पोर्टल पर ही डेबिट,क्रेडिट कार्ड,इंटरनेट बैंकिंग या फिर यूपीआई से पेमेंट कर इसका लाभ ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *