दिवंगत सरसंघ चालक सुदर्शन जी को पुण्य तिथि पर याद किया गया

भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आरएसएस के पांचवें सर संघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। के.एस. सुदर्शन का जन्म 18 जून 1931 को रायपुर जिले में हुआ। सुदर्शन ने दूरसंचार विषय में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की। वह अनेक विषयों एवं भाषाओं के जानकार तथा अद्भुत वक्ता थे। उन्होंने पंजाब समस्या और असम के आंदोलन के संबंध में ठोस सुझाव दिये। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में उनके द्वारा किये गये नवाचारों ने शाखाओं के संचालन को नया आयाम दिया। प्रज्ञा वाहक नामक वैचारिक संगठन की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। ग्राम विकास, कृषि, गौपालन और ऊर्जा आदि क्षेत्र में देशज और परंपरागत अनुभवों और जानकारियों के संबंध में उन्हें विशेष रूचि थी। किसी भी समस्या की गहराई तक जाकर उसके बारे में मूलगामी चिंतन कर उसका सही समाधान ढूंढ निकालना उनकी विशेषता थी। दिनांक 15 सितम्बर 2012 को रायपुर में उनका निधन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *