टीम इंडिया के खिलाडियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव,मैनचेस्टर टेस्ट तय समय पर ही होगा शुरू

नई दिल्ली,भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाला सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच का अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा। पहले मैच खतरे में पड़ता दिख रहा था जिसकी वजह भारतीय क्रिकेट टीम के जूनियर फीजियो योगेश परमार की कोविड रिपोर्ट का पॉजिटिव आना था। जिससे टीम को गुरुवार को अपना अभ्यास सत्र रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा।। इसके पहले ओवल में मुख्य कोच रवि शास्त्री कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है कि खिलाडियों की कोरोना की RTPCR रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही कल भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद। 3 . 30 पर शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *