मप्र कांग्रेस ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का शॉल-श्रीफल देकर किया सम्मान

भोपाल,प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आज देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्लि राधाकृष्णन की 133 वी जयंती शिक्षक दिवस पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर देश प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर कांग्रेेसजनों ने प्रो. पी.के. जैन, प्रो. डॉ. एस.के. खटीक, श्रीमती इसरत जलाल, श्रीमती मीना जैन, डॉ. बंदना मिश्रा, अजयसिंह सोलंकी, आर.पी. त्रिपाठी आदि शिक्षकों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया।
वहीं महान समाजसेविका मदर टेरेसा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वरिष्ठ लेखक विचित्र कुमार सिन्हा और व्यंग्यकार शरद जोशी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण् किया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह ने शिक्षक दिवस पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि देश का गौरव और सम्मान थे, जिन्हें हर शास्त्रों और सभी धर्मों का ज्ञान था। शिक्षकों का समाज में बहुत ही आदर का स्थान होता है, किंतु आज शिक्षक परेशानियों से जूझ रहा है। शिक्षक किसी परेशानियों से न जूझे, उनकी परेशानियों को समझने की हमें जरूरत है।
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि देश के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करने वाले भारत रत्न सर्वपल्लि डॉ. राधाकृष्णन के विचारों से हमें प्रेरणा लेना चाहिए, जिनका मप्र से भी बड़ा ही अटूट रिश्ता रहा है। वे अपने आप में एक महान विभूती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *