महाराष्ट्र में कोरोना के 4,505 नए पॉजिटिव मरीज मिले, 68 लोगों की मौत भी हुई

मुंबई, महाराष्ट्र में सोमवार को 4,505 नए कोरोनो पॉजिटिव मिले और 68 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 7,568 मरीज ठीक हो गए।
इस के साथ, महाराष्ट्र में संक्रमण और मृत्यु की संख्या क्रमशः 63,57,833 और 1,34,064 हो गई। राज्य में कुल ठीक होने वालों की संख्या 61,51,956 और सक्रिय मामले 68,375 हैं।
विशेष रूप से, धुले, नंदुरबार, परभणी, अकोला, वर्धा और गोंदिया जिलों और धुले, परभणी और चंद्रपुर नगर निगमों ने 24 घंटों के दौरान किसी भी नए कोरोनो मामले की रिपोर्ट नहीं की।
महाराष्ट्र की केस रिकवरी दर अब 96.76 प्रतिशत है और मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। मुंबई शहर में 218 नए मामले और तीन मौतें देखी हुईं, जबकि पुणे में 139 नए संक्रमित मिले लेकिन किसी की मौत नहीं हुई। महाराष्ट्र के आठ क्षेत्रों में, पुणे क्षेत्र में सोमवार को सबसे अधिक 1,624 कोरोना मामले दर्ज किए गए, इसके बाद कोल्हापुर क्षेत्र में 1,223 मामले सामने आए।
नासिक क्षेत्र में 708, मुंबई क्षेत्र में 611, लातूर क्षेत्र में 269, अकोला क्षेत्र में 33, औरंगाबाद क्षेत्र में 25 और नागपुर क्षेत्र में 12 नाँले दर्ज़ हुए। पुणे क्षेत्र से सबसे अधिक 36 मौतें हुईं, इसके बाद कोल्हापुर क्षेत्र में 16 मौतें हुईं। मुंबई, नासिक और लातूर क्षेत्रों में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। नागपुर क्षेत्र में एक मौत हुई, जबकि अकोला और औरंगाबाद क्षेत्रों में कोरोना के कारण किसी भी ताजा मौत की सूचना है।
राज्य के स्वास्थय विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में 68,375 सक्रिय रोगियों में से पुणे जिले में सबसे अधिक 14,149 मामले हैं, वहीं सबसे अधिक 10,64,629 ठीक होने वाले रोगियों की संख्या भी पुणे जिले से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *