श्योपुर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हटाए गए शिवम वर्मा कलेक्टर और अनुराग सुजानिया एसपी बने

भोपाल, राज्य शासन ने श्योपुर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का स्थानान्तरण किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में श्योपुर कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव को स्थानांतरित कर उन्हें उप सचिव मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया है। आयुक्त, नगर पालिक निगम ग्वालियर शिवम वर्मा को कलेक्टर श्योपुर पदस्थ किया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में सम्पत उपाध्याय पुलिस अधीक्षक श्योपुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। अनुराग सुजानिया सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध, ग्वालियर को पुलिस अधीक्षक श्योपुर पदस्थ किया गया है।
मुख्य नगर पालिक अधिकारी का स्थानांतरण
नगरीयविकास एवं आवास विभाग द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद श्योपुर सुश्री मिनी अग्रवाल का स्थानांतरण सहायक आयुक्त नगरपालिक निगम ग्वालियर किया गया है। उनके स्थान पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद हटा बी.डी. कतरोलिया को मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद श्योपुर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *