पूर्व मंत्री एंदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू कंसाना का दूसरी बार गिरफ्तारी वारंट जारी, इनाम भी घोषित

भोपाल, कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में स्तीफा देकर भाजपा में आए मुरैना के एंदल सिंह कंसाना की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही। प्रदेश में भाजपा में शामिल होने के बाद एंदल सिंह मंत्री तो बन गए पर विधानसभा चुनाव हार गये। अब उनके बेटे बंकू के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने फिर से गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
धौलपुर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में चंबल पुलिस महानिरीक्षक और मुरैना पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्यवाई की मांग की है। बकू कंसाना सहित 6 लोगों पर दो हजार की इनाम घोषित किया गया है। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस के ट्वीटर से तंज कसते हुए मुख्यमंत्री से सवाल किया है। कांग्रेस ने वारंट और इनाम की कॉपी भी सोशल मीडिया पर जारी की है।
गाड़ोगे या घर की बात
कांग्रेस ने पूछा है कि मुख्यमंत्री प्रदेश में माफिया के खिलाफ अभियान चला रहे है। और उनकी पूर्टी के ही नेता के बेटे को पुलिस ने माफिया घोषित करते हुए दो हजार का इनाम घोषित किया है। अब सीएम को बताना चाहिए कि अब इन्हें गाड़ोगे या ये तो घर की बात है?
पुलिस कर्मियों का किया था अपहरण
यह मामला 8 अक्टूबर 2019 का है जब दो पुलिस कर्मी मोटर साइकल पर देर रात गस्त कर रहे थे। तभी एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने पुलिस के जवानों का अपहरण किया और फिर बेरहमी से मारपीट की। घटना में मप्र के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के पुत्र बंकू कंसाना भी शामिल बताया गया। पुलिस जवान हरिओम यादव और विजय पाल सिंह ने इसम मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। जवानों के मुताबिक कार और बाइक में सवार 14 लोगों ने उनको गस्त करते समय रोका और अपहरण कर कार में ले गए। उनकी मोटर साइकल भी छीन ले गए। उसके बाद दोनों जवानों को बाबा देवपुरी के पास जंगलों में ले गए और मोबाइल पर स्पीकर खोलकर ऐदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू कंषाना से बात की।
मृत समझकर छोड़ गए
आरोपियों ने बंकू कंसाना से बातचीत के बाद जवानों की पिटाई शुरु कर दी और तबतक मारा गया जबतक वह बेहोश नहीं हो गए। बाद में आरोपियों ने दोनों को मृत समझकर छोड़ दिया। कई घंटों बाद जब जवानों को होश आया जब वह वापस धौलपुर की सीमा में लौट सके। चंबल किनारे के गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *