भोपाल, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज और कल तक बादल छा जाएंगे। ग्वालियर, चंबल और भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होगी। इस दौरान ओले गिरने की भी आशंका है। शुक्रवार को जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इन दो सिस्टम के कारण हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी हो गया है। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने लगी है और बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल रहेंगे। मौसम के सिस्टम के असर से गुरुवार दोपहर बाद से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बादल छाने लगेंगे। साथ ही प्रदेश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में बारिश की भी संभावना है। विशेषकर ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज बौछारें पड़ेंगी। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है। शुक्रवार को पूर्वी मप्र में जबलपुर, शहडोल संभाग में भी बरसात होने के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बुधवार से ही आंशिक बादल छाने लगे थे। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर सक्रिय है। इस सिस्टम के असर से उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इस वजह से हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी हो गया है। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे बादल छा गए हैं।
मप्र में बदल रहा मौसम का मिजाज, अधिकांश क्षेत्रों में छाएंगे बादल