शिवराज ने मंत्रियों-अफसरों से कहा दिल्ली जाओ और विकास के लिए पैसा लेकर आओ

भोपाल, केंद्रीय बजट के बाद अब मप्र सरकार उसमें अपने फायदे तलाश रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बजट की आउटलाइन निकाल कर उसका फायदा उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को उन्होंने मंत्रियों और अफसरों से कहा कि वो जल्द प्लान बनाएं, केंद्रीय मंत्रियों से मिलें और प्रदेश के विकास के लिए पैसा लेकर आएं।
गौरतलब है कि मप्र पर वर्तमान में 2 लाख 8 हजार करोड़ रूपए का कर्ज हैं। वहीं इस बार प्रदेश का बजट 2 लाख करोड़ से अधिक का होगा। ऐसे में सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। इसलिए मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अफसरों को केंद्र सरकार से प्रदेश के विकास के लिए फंड लाने को कहा है।
केंद्रीय बजट का लाभ उठाने का निर्देश
सीएम का फोकस आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना के तहत 64000 की योजना पर है। उन्होंने मंगलवार को मंत्रालय में बैठक कर अफसरों को जो दिशा निर्देश जारी किए हैं उसके तहत कोरोना वैक्सीन के लिए 35000 करोड़ की राशि का प्रावधान होने पर उसका फायदा लेने के लिए कहा। इसी के साथ गरीबों के इलाज की व्यवस्था के लिए आयुष्मान भारत, शहरी इलाकों के लिए जल जीवन मिशन के जरिए राशि जुटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अफसरों को कहा कि जल जीवन मिशन के लिए लगभग 5 गुना राशि इस बार बजट में है। 11 हजार करोड़ से बढ़ाकर लगभग 50,000 करोड़ का बजट प्रावधान हुआ है, जो गांव हमारे पेयजल देने के लिए अभियान से जुड़े हैं उसमें हम इस बजट राशि का फायदा ले सकते हैं।
कौन-सी घोषणा लाभदायी
सीएम शिवराज ने शहरी स्वच्छ भारत के लिए की गई राशि के प्रावधान में भी फायदा लेने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने 3,000 करोड़ की अंश पूंजी से नया वित्त विकास संस्थान गठित करने के ऐलान पर कहा है कि यह हमारे लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है। सिंचाई योजनाओं के लिए एनवीडीए को अभी से प्रयास करने चाहिए। मुख्यमंत्री ने भारत माला परियोजना में 8,000 करोड़ रुपये की राशि का बजट होने का जिक्र किया और कहा प्रदेश के अटल प्रोग्रेस वे के लिए इसमें इंतजाम हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *