मुंबई, ऐक्ट्रस नोरा फतेही के डांस को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। नोरा ने बॉलिवुड फिल्मों में कई बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के अलावा बहुत से म्यूजिक वीडियोज में भी अपना जलवा दिखाया है। नोरा का कहना है कि उन्होंने कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली है। वह एक ट्रेंड डांसर नहीं हैं। नोरा ने कहा कि उन्होंने खुद से प्रैक्टिस करके डांस सीखा है। वह काफी रिसर्च करती हैं और खुद को कभी एक डांस जॉनर, म्यूजिक, लैंग्वेज या कल्चर तक सीमित नहीं रखती हैं। नोरा ने बताया कि वह अलग-अलग तरह के डांस सीखना चाहती हैं। नोरा ने यह भी बताया कि वह खुद को एक कमरे में बंद कर लिया करती थीं और फिर आइने के सामने अलग-अलग डांस मूव्स की प्रैक्टिस करती थीं और उनकी यह प्रैक्टिस तब तक चलती रहती है जब तक कि वह उस डांस मूव को एकदम परफेक्ट तरीके से नहीं कर लेतीं। उन्होंने बताया कि वह शकीरा, माधुरी दीक्षित, बेयॉन्से, रिहाना, जेनिफर लोपेज जैसे इंटरनैशनल स्टार्स से काफी प्रभावित हैं और उन्हें फॉलो करने की कोशिश करती हैं। वहीं, वर्क फ्रंट पर नोरा फतेही पिछली बार रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म “स्ट्रीट डांसर 3डी” में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे।
नोरा ने नहीं ली है कभी डांस की ट्रेनिंग, खुद से प्रैक्टिस कर सीखा है डांस