अशोक पाण्डेय मध्यभारत प्रान्त के संघचालक बने , प्रान्त कार्यकारिणी की भी घोषणा

भोपाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्यभारत प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक 10 जनवरी को ब्यावरा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मध्यभारत प्रांत के निर्वाचन भी सम्पन्न हुए, जिसमें अशोक पाण्डेय प्रांत संघचालक निर्वाचित हुए। क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख अनिल तामडू ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में यह प्रक्रिया संपन्न कराई। इस प्रक्रिया के बाद प्रांत संघचालक श्री पाण्डेय ने प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रांत कार्यवाह का दायित्व यशवंत इंदापुरकर, सह कार्यवाह हेमंत सेठिया, प्रान्त प्रचारक अशोक पोरवाल और प्रान्त सह प्रचारक का दायित्व स्वप्निल कुलकर्णी को दिया गया।
मध्यभारत की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रान्त संघचालक श्री पाण्डेय ने विभिन्न दायित्वों की घोषणा की, जिनमें शारीरिक शिक्षण प्रमुख विक्रम सिंह, प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्याम बिहारी प्रजापति, प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख चंद्रकांत नेमाड़े, प्रांत व्यवस्था प्रमुख सोमकांत उमालकार, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख कमल जैन, प्रांत सेवा प्रमुख श्री मुकेश त्यागी, प्रांत सह सेवा प्रमुख रवि अग्रवाल, प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. जगजीत सिंह नामधारी, प्रांत सह संपर्क प्रमुख सुरेंद्र मिश्रा, प्रांत प्रचार प्रमुख ओम प्रकाश सिसोदिया, प्रांत सह प्रचार प्रमुख विजय दीक्षित, प्रांत प्रचारक प्रमुख राजकुमार जैन एवं प्रदीप खांडेकर, पवन मलिक तथा मुकेश दीक्षित को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
मध्यभारत प्रान्त में संघ की योजना से समाज परिवर्तन के लिए चलाई जा रहीं विविध गतिविधियों के संयोजक की घोषणा भी की गई, जिनमें प्रान्त गो सेवा संयोजक संजय शर्मा, सह संयोजक श्री सुरेश गुप्ता, वेदपाल झा, प्रान्त ग्राम विकास संयोजक देवेन्द्र शर्मा, सह संयोजक ब्रजकिशोर भार्गव, प्रान्त समरसता संयोजक हरीशचन्द्र शर्मा, कुटुंब प्रबोधन संयोजक दिनेश शर्मा, धर्म जागरण संयोजक मनोज शर्मा, प्रान्त धर्म जागरण प्रमुख जीतेन्द्र राठौर और प्रान्त पर्यावरण संयोजक अतुल राय शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *