अक्षरा सिंह की आवाज वाले भोजपुरी गाने ‘मोरे होंठवा से नथुनिया’ की धूम

नई दिल्ली,भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह की आवाज में गाया एक गाना ‘मोरे होंठवा से नथुनिया’ आजकल धमाल मचा रहा है। अक्षरा सिंह इन दिनों अभिनय के साथ-साथ अपनी आवाज से भी भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। आए दिन अक्षरा की आवाज में उनके नए-नए गाने रिलीज हो रहे हैं।अक्षरा सिंह के एक भोजपुरी गाने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। इस बार अक्षरा बिलकुल बॉलीवुड अंदाज में नजर आ रही हैं।
हाल ही रिलीज हुए उनके एक गाने ‘मोरे होंठवा से नथुनिया’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता नजर आ रहा है। इस गाने को इसी महीने 20 दिसंबर को सारेगामा हम भोजपुरी द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। यूट्यूब पर अब तक अक्षरा के इस गाने के वीडियो को 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें, अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी फिल्म जगत में टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। उनकी फिल्में आए दिन भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती रहती है। अक्षरा को भोजपुरी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस वजह से आए दिन उनके गाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *