द बीच इज फन… जाह्नवी का 10 हजार रुपए का टाई-डाई टॉप चर्चा में

मुंबई,बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर जाह्नवी को अपने फैंस से कनेक्टेड रहना भी बेहद पसंद है। हाल ही में जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें आउटिंग के लिए, उन्होंने एक ओवरसाइज्ड टॉप और शॉर्टस पहने हुए हैं, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये है। तस्वीर में जाह्नवी समंदर के किनारे खड़ी नजर आ रही हैं। जाह्नवी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। उनके फैंस अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं।
ओवर ओवरसाइजड टॉप की कीमत 4917 रूपए और उनके शॉर्टस की कीमत 5,443 रुपये है। जाह्नवी के पुरे सेट की कीमत 10,360 रुपये है। जाह्नवी कपूर को ज्यादा स्टाइलिंग करना बिलकुल पसंद नहीं है। वे काफी सिंपल रहना पसंद करती हैं। ब्रीजी ऑउटफिट से लेकर कॉटन के कुर्ते तक, एक्ट्रेस के पास अपनी वॉर्डरोब में काफी कम्फर्टेबल कपड़ें हैं। उनकी हाल की तस्वीरें इस बात को प्रूव भी करती है। जाह्नवी ने तस्वीरें शेयर करते वक्त कैप्शन भी लिखा द बीच इज फन। जाह्नवी ने अपने ऑउटफिट में मैचिंग शॉर्टस के साथ मल्टी-कलर टी-शर्ट पहनी हुई है। जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म रूही अफजा है। फिल्म में राजकुमार राव भी अहम किरदार निभाएंगे। जाह्नवी रूही अफजा के बाद दोस्ताना 2 में भी दिखेंगी। जाह्नवी कपूर के करियर की बात करें तो, उन्होंने साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से अपनी शुरूआत की थी। अपनी इस फिल्म के लिए जाह्नवी काफी चर्चा में आईं थीं। जाह्नवी कपूर कि गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल दूसरी फिल्‍म थी। इस फिल्म के बाद भी जाह्नवी ने काफी सुर्खियां बटोरी। जाह्नवी की ये फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *