‘तोरबाज’ की शू‎टिंग का समय याद कर बोले राज ‎संजय सर अपने बच्चों के लिए शानदार पिता

मुंबई, टीवी स्टार राज सिंह अरोड़ा ने ओटीटी रिलीज “तोरबाज” की शू‎टिंग के ‎दिनों को याद ‎किया है। उन्होंने फिल्म के हीरो संजय दत्त के बच्चों के साथ पेश आने के तरीके पर बात की। राज ने बताया कि किर्गिस्तान में शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर संजय दत्त बच्चों के साथ बहुत अच्छे से घुलमिल गए थे। राज ने कहा कि “फिल्म में संजय सर बच्चों को धार्मिक आतंकवाद के मकड़जाल से बचाने की चुनौती लेते नजर आते हैं। किर्गिस्तान में हुई शूटिंग के लिए हमने देश भर से बच्चों को लिया था। ये बच्चे और संजय सर आपस में बहुत अच्छी तरह से जुड़ गए थे।” उन्होंने आगे कहा, “शूटिंग के बाद हम सभी गेम खेलते थे और कई मजेदार एक्टिविटी करते थे। इस दौरान संजय सर की चंचलता कोई भी देख सकता था। मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि वो अपने बच्चों के लिए शानदार पिता हैं। वह कई कम उम्र के लोगों के साथ काम कर चुके हैं इसलिए वह जानते हैं कि सेट पर सही माहौल कैसे बनाया जा सकता है। जल्द ही हम सबने एक साथ खाना और समय बिताना शुरू कर दिया था। शूटिंग के आखिरी दिन विशेषकर संजय सर और बच्चे बहुत उदास थे।” बता दें ‎कि इस फिल्म में राज क्रिकेट कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *