मुंबई, कृषि कानूनों को लेकर जारी किसानों के आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर की एक यूजर से बहस हो गई। दरअसल,एक यूजर ने उनको कहा कि वो कानूनों की समझ नहीं रखती हैं। इसके साथ ही यूजर ने उनको कृषि कानूनों पर बहस की चुनौती भी दे डाली। देसी मोजितो नाम के ट्विटर अकाउंट से स्वरा भास्कर और पंजाबी सिंगर्स एमी विर्क, दिलजीत दोसांझ, मीका सिंह को टैग करते हुए लिखा-‘आप सभी को मैं कृषि कानूनों पर बहस की खुली चुनौती दे रहा हूं। आप चार दिन तक इनको पढ़ लें और फिर ऑनलाइन मुझसे इस पर बहस करें, अगर मंजूर है तो बताइए।’
इस पर स्वरा ने जवाब देते हुए लिखा-‘यह केवल मूर्खता और अतार्किक बात है जिसके कारण इतनी गड़बड़ हुई है…हमें क्यों फार्म बिल और इसके फायदों से सहमत करवाना चाहते हो…किसानों को इससे सहमत कराया जाना चाहिए… समझे? यह इतना कठिन भी नहीं है। आप जाकर आंदोलन कर रहे किसानों से क्यों नहीं बात करते हैं?’ स्वरा कृषि कानूनों को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन का लगातार समर्थन कर रही हैं। हाल ही में सुरक्षाबलों के एक बुजुर्ग किसान पर लाठी चलाते हुए तस्वीरें आई थीं तो इसको लेकर भी उन्होंने दुख जताया था।बता दें कि स्वरा भास्कर के अलावा सोनू सूद, मीका सिंह, दिलजीत दोसांझ, विशाल डडलानी, तापसी पन्नू जैसे बहुत से सेलेब्स ने किसानों के आंदोलन का सपोर्ट किया है।
स्वरा और यूजर के बीच नोंक-झोंक बोलीं हमें छोड़ो, जाकर किसानों को समझाओ