आमिर के बेटे जुनैद सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिरोइन शालिनी के संग करेंगे डेब्यू

मुंबई, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद भी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि जुनैद पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और वह यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म से डेब्यू करेंगे। खबर तो यहां तक आ रही है कि जुनैद के ऑपोजिट हिरोइन को भी साइन कर लिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जुनैद के ऑपोजिट तेलुगू सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिरोइन शालिनी पांडे को साइन किया गया है। शालिनी पांडे बॉलिवुड में डेब्यू रणवीर सिंह के ऑपोजिट फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ से करेंगी। हालांकि अभी तक जुनैद के डेब्यू वाली फिल्म की कास्ट को मेकर्स ने कन्फर्म नहीं किया है। कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग 2021 में शुरू होगी और इसे सिद्धार्थ मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे।कहा जा रहा है कि शालिनी ने यशराज फिल्म्स के साथ 3 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और जुनैद के डेब्यू वाली फिल्म उनकी दूसरी फिल्म होगी। बताया तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में जुनैद और शालिनी के अलावा शरवारी वाघ भी होंगी जो ‘बंटी और बबली 2’ से डेब्यू करने जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *