आईसीसी टी20 की रैंकिंग में इंग्लैंड पहुंचा शीर्ष पर बल्लेबाजी में मलान नंबर एक पर पहुंचे

नई दिल्ली,इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज में जीत के साथ ही आईसीसी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इससे पहले टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम नंबर एक पर थी। अब ऑस्ट्रेलिया नंबर 2 पर हैं और भारतीय क्रिकेट टीम रैंकिंग में नंबर 3 पर खिसक गयी है। आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारत के बाद पाकिस्तान चौथे, दक्षिण अफ्रीका 5वें और न्यूजीलैंड छठे नंबर पर है। वहीं बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के डेविड मलान नंबर एक पर पहुंच गये हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे नंबर पर, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और चौथे नंबर पर भारतीय टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल बने हुए हैं। वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौवे नंबर पर हैं जबकि रोहित शर्मा 10वें नंबर पर हैं।
आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान और दूसरे नंबर पर मुजीब उर रहमान हैं। यह दोनों ही अफगानिस्तान के स्पिनर हैं। टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में 10वें स्थान तक कोई भारतीय शामिल नहीं हैं। ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के शाकिल अल हसन हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल हैं। ऑलराउंडर्स की सूची में भी शीर्ष10 में कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *