कैनबरा, भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में 13 रनों से हरा दिया। मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दोनो एकदिवसीय मैच जीते थे, ऐसे में उसने 2-1 से सीरीज जीत ली है। भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हए कप्तान विराट कोहली के 63, रविंद्र जडेजा के 62 और हार्दिक पांड्या के सबसे अधिक 92 रनों की सहायता से निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 302 रन बनाये। इस प्रकार ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 303 रनों का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए मेजबान टीम 289 रनों पर ही सिमट गयी। कप्तान आरोन फिंच 75, ग्लेन मैक्सवेल 59 , कैरी 38 और एगर ने 28 रन बनाये बाकि बल्लेबाज नाकाम रहे। मारनस लाबुस्चगने सात रनों पर ही आउट हो गये।
भारतीय टीम की जीत में पांड्या और जडेजा की साझेदारी अहम रही इन दोनो की साझेदारी से ही भारतीय टीम तीन सौ रनों तक पहुंच पायी। वहीं युवा गेंदबाजों शार्दुल ठाकुर ने तीन जबकि टी नटराजन और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए, कुलदीप यादव और जडेजा को एक-एक विकेट मिला। इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज दौरान श्रेयस अय्यर 19 और लोकेश राहुल 5 फ्लाप रहे। इसके बाद कप्तान विराट ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला।
पांड्या ने जडेजा के साथ मिलकर भारत को पांच विकेट पर 302 रन तक पहुंचाया । पांड्या ने 76 गेंद में नाबाद 92 रन बनाये जबकि जडेजा 50 गेंद में 66 रन बनाये। दोनों ने भारतीय पारी को शुरूआती दबाव से निकाला।
पांड्या और जडेजा 32वें ओवर में साथ आए उस समय भारतीय टीम ने पांच विकेट 150 रनों पर ही खो दिये थे पर छठे विकेट के लिए 150 रन की शानदार साझेदारी करके इन दोनो ने भारतीय टीम को संभाल लिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 250 रन भी नहीं बना सकेगी लेकिन जडेजा और पांड्या ने भारत को 300 के पार पहुंचाया। दोनों ने क्रीज पर जमने में समय लिया लेकिन उसके बाद तेजी से रन बनाए। उन्होंने 46वें से 48वें ओवर के बीच 53 रन बनाए। आखिरी पांच ओवरों में 73 रन बने। पंड्या ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि जडेजा ने पांच चौके और तीन छक्के लगाये।
कोहली, पंड्या और जडेजा के अलावा अन्य बल्लेबाज नाकाम रहे। विराट ने 78 गेंद में पांच चौकों की मदद से 63 रन बनाए। शिखर धवन 16 और केएल राहुल पांच पर आटट हो गये। श्रेयस अय्यर भी 19 रन ही बना सके।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्टोन एगर ने 44 रन देकर दो विकेट लिए।
इस मैच में दोनो ही टीमों ने बदलाव किये। भारतीय टीम ने नवदीप सैनी, स्पिनर युजवेंद्र चहल, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मयंक अग्रवाल की जगह टी नटराजन, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर तथा कुलदीप यादव को शामिल किया और यह प्रयोग सफल रहा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क की जगह कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट और एशटन एगर को शामिल किया गया पर नये युवा बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा पाये।
तीसरे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया कंगारुओं का सीरीज पर 2-1 से कब्जा