यूपी में 6 माह के लिए एस्मा लगाया गया, हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे सरकारी कर्मचारी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश एसेंशियल सर्विसेज मेनटेनेंस एक्ट (एस्मा) लागू कर दिया है। इस निर्णय के बाद प्रदेश में अगले 6 महीने तक सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। दरअसल योगी सरकार का मानना है कि कि प्रदेश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी पकड़ रहा है, ऐसी स्थितियों को देखते हुए किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए एस्मा लागू किया गया है। गौरतलब है कि मई के बाद साल ये दूसर मौका है, जब योगी सरकार ने ऐस्मा लगाया है।
इधर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 2,318 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 24,876 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 11,718 लोग हैं। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,63,235 क्षेत्रों में 4,64,723 टीम दिवस के माध्यम से 2,93,55,317 घरों की 14,36,01,878 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 1,364 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक कुल 2,26,184 लोग चिकित्सीय परामर्श ले चुके हैं। सभी जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि मैपिंग के आधार पर जिस इलाके में ज्यादा संक्रमण के केस मिल रहे हैं। वहां पर सर्विलांस तथा फोकस टेस्टिंग की गतिविधि को तेज किया जाए और उस इलाके से अधिक से अधिक सैम्पल लेकर उनकी जांच करवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *