अलीगढ़, चकेरी एयरपोर्ट से अभी तक दूसरे राज्यों के लिए उड़ान हैं लेकिन बहुत जल्द यूपी के शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। अलीगढ़ से यात्री अब चित्रकूट,मुरादाबाद और कानपुर के लिए भी उड़ान भर सकेंगे। इसके लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अनुमति दे दी है।इसमें देशभर के ऐसे 78 रूट शामिल हैं,जिनके लिए फ्लाइट संचालित की जाएंगी। आने वाले समय में चकेरी एयरपोर्ट से श्रावस्ती समेत यूपी के अन्य शहरों के लिए विमान उड़ान भरेंगे।चकेरी एयरपोर्ट निदेशक बीके झा ने बताया कि डीजीसीए को देशभर में नए हवाई रूट का प्रस्ताव काफी पहले दिया गया था।प्रस्ताव को अब डीजीसीए ने अनुमति दे दी है।रूट को अनुमति मिलने के बाद अब कोई भी विमान कंपनी एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क करके विमान चलाने की अनुमति ले सकती है।हालांकि अभी इस संबंध में किसी भी विमान कंपनी ने संपर्क नहीं किया है।उन्होंने बताया कि कानपुर-मुरादाबाद-कानपुर, अलीगढ़-कानपुर-अलीगढ़,कानपुर चित्रकूट-कानपुर और कानपुर-श्रावस्ती-कानपुर के लिए नए रूट को मंजूरी दी गई है।
अलीगढ़ से चित्रकूट,मुरादाबाद और कानपुर के लिए नए एयर रुट को मंजूरी मिली