देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 92 लाख पार हुई,महाराष्ट्र, केरल और दिल्ली में कोरोना की वापसी

नई दिल्ली, भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 92 लाख 50 हजार से ऊपर हो चुकी है। हालांकि सक्रिय मरीजों की संख्या चार लाख 47 हजार के लगभग ही है। किंतु पिछले 1 सप्ताह से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मुकाबले कम है। इसलिए सक्रिय मरीज बढ़ […]

फुटबॉलर डिएगो मैरोडोना का हार्टअटैक से निधन

ब्यूनस आयर्स, महान फुटबॉलर डिएगो मैरोडोना का हार्टअटैक से निधन हो गया। मैराडोना की हाल ही में ब्रेन क्लॉट के लिए एक सर्जरी हुई थी। उन्होंने 30 अक्टूबर को अपना 60 वां जन्मदिन मनाया था। अपने जमाने के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना को अपने 60वें जन्मदिन के तीन बाद अवसाद के लक्षणों के कारण अस्पताल […]

अमरावती भूमि घोटाला मामले में SC ने मीडिया रिपोर्टिंग पर लगी रोक हटाई

नई दिल्ली,सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अमरावती भूमि घोटाले मामले में मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक हटा दी। यह रोक आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने लगाई थी। जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस आरएस रेड्डी और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने मामले की अंतिम सुनवाई अगले साल जनवरी में करेगी। बेंच ने हाईकोर्ट से कहा कि वह […]

अयोध्या में प्राचीन पंचकोसी परिक्रमा शुरू, संतों के साथ जुटे आम श्रद्धालु

अयोध्या,अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा के रूप में कार्तिक मेले का दूसरा बड़ा पर्व बुधवार की भोर में शुरू हो गया। बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ ही संत महंत पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार कार्तिक मेले में बाहरी श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति नहीं है। मेले […]

विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए, 126 सदस्यों ने पक्ष में किया मतदान

पटना, बिहार में एनडीए उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा अब बिहार विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। उन्होंने विरोधी दल के अवध बिहारी चौधरी को हरा दिया है। सदन के 126 सदस्यों ने विजय सिन्हा के पक्ष में वोट दिया। इससे पहले वॉयस वोटिंग में भी विजय सिन्हा की जीत हुई। इसके बाद अब मत विभाजन से अध्यक्ष […]

सबरीमाला तीर्थयात्रा शुरू, श्रद्धालुओं को बोतलों में दिया जा रहा औषधीय पेयजल

सबरीमाला, कोरोना महामारी के कारण बरती जा रही सतर्कता के बीच शीर्ष मंदिर निकाय त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों को ट्रेकिंग के दौरान वितरित किया जाने वाला औषधीय पेयजल अब बोतलों में दिया जाएगा। नई प्रणाली के तहत तीर्थायत्रियों […]

भोपाल-हबीबगंज के बीच तीसरी रेल लाइन पर 100 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

भोपाल, भोपाल से हबीबगंज रेलवे स्टेशन के बीच नई रेल लाइन पर बुधवार सुबह 11.30 बजे पहली ट्रेन चली। ट्रेन की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। दोनों स्टेशनों के बीच बनी इस नई रेल लाइन पर यह ट्रायल रन था, जो मुंबई मध्य वृत्त के रेल संरक्षा आयुक्त एके जैन की मौजूदगी […]

मप्र में आठ महीने बाद एक दिसम्बर से फिर खुलेंगे कॉलेज

भोपाल,मध्य प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट कॉलेज आगामी एक दिसंबर से पुन: खुल जाएंगे। कक्षाओं में प्रोफेसरों समेत विद्यार्थियों को भी उपस्थित होना होगा। कोरोना के संक्रमण के कारण पिछले आठ महीने से प्रदेश समेत देशभर के कॉलेज बंद थे। अब कॉलेज खोलने का निर्णय उच्च शिक्षा विभाग ने लिया है। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन […]

गोमती रिवरफ्रंट घोटाले के दो आरोपियों की सीबीआई रिमांड 4 दिन बढ़ी

लखनऊ,1500 करोड़ रुपये के लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में सिंचाई विभाग के पूर्व एक्सईएन रूप सिंह यादव और सीनियर असिस्टेंट राजकुमार यादव की रिमांड अवधि बढ़ गई है। सीबीआई ने पिछले दिनों दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी 28 नवंबर तक सीबीआई की रिमांड पर रहेंगे। बता दें सीबीआई ने रूप सिंह यादव […]

लव जिहाद पर आने वाले अध्यादेश को योगी कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ, उप्र की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अंततः लव जिहाद से जुड़े अध्यादेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून अस्तित्व में आ जायेगा। अध्यादेश के अमलीजामा पहनने के बाद दो अलग-अलग धर्म के लोग आपस में शादी कर सकते हैं लेकिन नए कानून में व्यवस्था अवैध […]