भोपाल, राजधानी के हनुमानगंज थाना इलाके मे स्थित कबाडख़ाना में रविवार सुबह तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर में स्थित मैकेनिक की दुकान के बाहर खड़ी तीन कारें सहित दुकान में रखा सामान भी जल गया। गनीमत रही कि आग के फैलने से पहले आधा दर्जन दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से किसी तरह की जनहानी तो नहीं हुई लेकिन इसकी चपेट मे आकर एक लाख से अधिक का सामान जल गया। कबाड़खाने मे स्थित गैरेज में लगी आग का कारण ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट बताया गया है, इसके साथ ही ट्रांसफार्मर से ऑयल रिसने के कारण आग तेजी से भडक गई। मौके पर 3 फायर स्टेशन की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां भेजी गई। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद फायर कर्मी आग पर काबू पा सके। कबाड़ खाने के फायर कर्मचारी फरीद ने बताया कि सुबह 10:45 पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद कबाड़ खाना, छोला और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से गाड़ियां बुलाई गई। सलमान नाम के व्यक्ति के गैरेज के बाहर एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिसमें भरा आयल वहां रखी गाड़ियों पर फैल गया। शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ऐसे में आग करीब डेढ़ घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
भोपाल के कबाडख़ाना इलाके की तीन मंजिला इमारत में आग लगने से कई वाहन खाक