आईपीएल में संदीप शर्मा ने पूरे किये सौ विकेट, इन खिलाड़ियों ने पाईं उपलब्धियां

दुबई,सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने आईपीए टी20 क्रिकेट में सौ विकेट किये हैं। संदीप ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहला विकेट लेते ही अपने विकेटों का शतक पूरा किया। संदीप ने अपने 87वां मैच में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पंजाब के सलामी बल्लेबाज मनदीप सिंह को राशिद खान के हाथों कैच आउट करवा कर यह रिकार्ड अपने नाम किया है। ऐसा कारनामा करने वाले वह छठे भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं।
100 विकेट मिलने से उत्साहित संदीप ने कि मैं पिछले दो मैचों से इसके लिए कोशिश कर रहा था और यह मुझे मेरी पूर्व टीम के खिलाफ मिला, इससे मैं खुश हूं। वहीं 100 विकेट हासिल करने पर इस गेंदबाज ने भगवान को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे उनसे ही उर्जा मिलती है। मैं उन पर विश्वास करता हूं। वहीं, मैच के दौरान फील्ड प्लेसमेंट पर बात करते हुए संदीप ने कहा कि मैं जेसन होल्डर जैसे गेंदबाजों से बात करता हूं, और यह वास्तव में मेरी मदद करता है। जब गेंद एक ओवर के बाद स्विंग नहीं होती है, तो मैं स्टंप पर ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं और बल्लेबाजों को जगह नहीं देता। भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए हैं। भुवी ने अब तक 136 विकेट लिए हैं। 119 विकेट के साथ उमेश यादव इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. 106 विकेट लेने वाले आशीष नेहरा तीसरे स्थान पर हैं। विनय कुमार 105 विकेट के साथ चौथे सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। जहीर खान ने 102 विकेट हासिल किए हैं। वहीं संदीप 101 विकेट के साथ इस लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।
जडेजा ने आंखिरी गेंद पर छक्का लगाकर बनाये कई रिकार्ड
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने केकेआर के खिलाफ लीग मैच में एक साथ कई रिकार्ड बनाये हैं। अपना 250वां टी20 मैच खेल रहे जडेजा ने केकेआर के खिलाफ आखिरी ओवर में 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ ही कई रिकार्ड भी अपने नाम किये हैं। जडेजा ने 11 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए।
इसी के साथ जडेजा आईपीएल के उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच जिताया है। यह खास रिकॉर्ड सबसे ज्यादा बार रोहित शर्मा के नाम पर है। रोहित ने आईपीएल में तीन बार आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच जिताया है। वहीं दूसरा रिकॉर्ड यह है कि सीएसके पहली ऐसी टीम बन गई है जिसके खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा बार आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई है। चेन्नई के खिलाड़ियों ने 6 बार यह कारनामा किया है। वहीं दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है जिसने आखिरी गेंद पर छक्के के साथ 5 बार मुकाबला जीता है।
जडेजा ने केकेआर के खिलाफ लगातार तीसरे सत्र में यह कारनामा किया है। जब उन्होंने मैच को आखिरी ओवर में छक्के के साथ समाप्त किया है। साल 2018 में उन्होंने विनय कुमार के खिलाफ, वहीं साल 2019 में पीयूष चावला के खिलाफ और अब साल 2020 में नागरकोटी के साथ इस तरह से मैच समाप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *