रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों को इंसानों के गले में मिला एक नया अंग

ऐम्सटर्डैम, इंसानों के गले में वैज्ञानिकों ने एक नया अंग खोज निकाला है। प्रोस्टेट कैंसर पर रिसर्च कर रहे थे ये वैज्ञानिक जब उन्हें यह अंग मिला। नीदरलैंड्स के कैंसर इंस्टिट्यूट के रिसर्चर्स को गले के ऊपरी हिस्से में दो लार ग्रंथियां मिले हैं जिन्हें ट्यूबेरियल सलाइवरी ग्लैंड नाम दिया गया है।
रेडियोथेरपी ऐंड ऑन्कॉलजी जर्नल में छपी स्टडी में रिसर्चर्स ने पुष्टि की है कि करीब 100 मरीजों पर स्टडी में ये ग्लैंड पाए गए हैं। माना जा रहा है कि इस खोज से कैंसर के इलाज में मदद मिल सकती है। अभी तक माना जाता था कि नाक के पीछे के इस हिस्से में कुछ नहीं होता है। वहीं, तीन सलाइवरी ग्लैंड भी जीभ के नीचे, जबड़े के नीचे और जबड़े के पीछे होते हैं, यही माना जाता था। स्टडी में दावा किया गया है कि ये ग्लैंड 1.5 इंच के हो हैं और ये टोरस ट्यूबेरियस नाम के कार्टिलेज के एक हिस्से के ऊपर हैं। रिसर्चर्स का कहना है कि शायद इनका काम नाक और मुंह के पीछे गले के ऊपरी हिस्से को ल्यूब्रिकेट करना होगा। ये ग्लैंड तब खोजे गए जब रिसर्चर्स प्रोस्टेट कैंसर सेल्स पर पीएएएमए पीइटी-सीटी टेक्नॉलजी से स्टडी कर रहे थे। इसमें सीटी स्कैन और पोजिट्रॉन एमिशन टोमॉग्रफी का इस्तेमाल किया जाता है। यह सलाइवरी ग्लैंड ढूंढने में भी मदद करती है। इसमें एक रेडियोऐक्टिव ट्रेसर मरीज में इंजेक्ट किया जाता है जो कैंसर सेल के पीएसएम प्रोटीन में बाइंड हो जाता है। अभी तक डॉक्टरों को नहीं पता था कि शरीर में और भी सलाइवरी ग्लैंड्स होते हैं।
इस खोज के साथ ही अब रेडियोथेरपी में इन्हें भी बचाने की कोशिश की जाएगी जिससे कैंसर के इलाज में होने वाले साइड इफेक्ट्स को कम किया जा सकेगा।इस खोज से कैंसर के इलाज में अहम मदद मिलेगी। दरअसल, कैंसर के इलाज के लिए सिर और गले में रेडियोथेरपी के दौरान सलाइवरी ग्लैंड्स को बचाने की कोशिश की जाती है ताकि मरीज को खाने, बोलने या निगलने में परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *