मराठा नेता शरद पवार और उद्धव ठाकरे को आयकर का नोटिस

मुंबई,देश में जारी राजनीतिक घमासान के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। उन्हें यह नोटिस पिछले चुनाव में दिए गए हलफनामे को लेकर भेजा गया है।
भाजपा और महाराष्ट्र सरकार के बीच काफी समय से तनातनी चल रही है। इसी बीच, आयकर विभाग ने नेताओं को नोटिस भेजा है। विभाग की तरफ से नोटिस के जरिए पिछले कुछ चुनावों में दाखिल किए गए हलफनामे की जानकारी मांगी गई है। बता दें कि निर्वाचन आयोग (ईसी) ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से मुख्यमंत्री उद्धव, आदित्य, पवार और सुप्रिया के खिलाफ झूठा हलफनामा देने के आरोप की जांच करने का आग्रह किया है। चुनाव आयोग ने ये शिकायतें एक माह पहले ही सीबीडीटी को सौंपी थी। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में पारित कृषि विधेयकों का शरद पवार और शिवसेना ने विरोध किया है। इसके बाद ही आयकर विभाग का नोटिस आने से इसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *