करी पत्ता खाने या भोजन में उसके उपयोग से शरीर के खराब तत्व निकल जाते हैं बाहर

नई दिल्ली, करी पत्ते का इस्तेमाल मुख्य रूप से किसी भी व्यंजन का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। परंतु करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व औषधिय रूप से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। करी पत्ता खाने से पाचनतंत्र मजबूत होता है। यह गैस व अपच से छुटकारे के लिए रामबाण औषधि है। करी पत्ता को चबाकर खाने या भोजन में इस्तेमाल करने से शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सिफाई करने का गुण पाया जाता है।
करी पत्ता एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स का भी अच्छा स्रोत है। यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को रोकता है। इससे रक्त में शुगर का लेवल कम होता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी संतुलित रहता है। इसकी पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्वाभाविक रूप से इंसुलिन गतिविधि को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। करी पत्ता में विटामिन ए और सी पाया जाता है, जो लिवर की तंदुरुस्ती के लिए बहुत जरूरी है। इसका नियमित सेवन करने से लिवर मजबूत व स्वस्थ रहता है। सुबह खाली पेट इसकी 10-12 पत्तियां चबाकर खाने से यूरिक एसिड भी नियंत्रित रहता है। करी पत्ता में आयरन और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए प्रमुख पोषक तत्व हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी लिवर का फैट कम करते हैं। करी पत्ता बीटाकैरोटीन से भरपूर होता है, जो बालों के झड़ने की समस्या से निजात दिलाता है और बालों को बढ़ने में मदद करता है। दरअसल, इसमें अमीनो एसिड की मात्रा भी बहुत होती है, जोबालों को लंबा, घना और मजबूत करने के साथ ही इनके विकास में सहायक है। करी पत्ता में फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी 3 होता है। करी पत्ता को स्किन व हेयर ट्रीटमेंट के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *