टाइगर श्रॉफ अब डांस ही नहीं, बतौर सिंगर फैंस का दिल चुराने के लिए तैयार

मुंबई,टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में गायक के रूप में अपने डेब्यू ट्रैक ‘अनबिलिवेबल’ का मोशन पोस्टर जारी किया था और दर्शक अभी से पूरा गाना देखने के लिए उत्सुक हैं। अब, इस उत्साह का स्तर बढ़ाते हुए टाइगर श्रॉफ ने आज ‘अनबिलिवेबल’ का टीजर रिलीज कर दिया है। टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर टीजर साझा करते हुए लिखा, हे गाइज ये मेरे पहले सॉन्ग का टीजर है। आशा करता हूं कि ये आपको पसंद आएगा।
अनबिलिवेबल के टीजर में टाइगर श्रॉफ बेहद सेंसेशनल अंदाज में नजर आ रहे है। जहां वह अपने हाथों में माइक थामकर गाने को अपनी आवाज दे रहे हैं। एक रॉकस्टार की तरह नजर आ रहे अभिनेता, अब केवल वह नहीं है जो युवा एक्शन स्टार के साथ-साथ अपने डांस के लिए जाने जाते है, बल्कि अब वह बतौर सिंगर आपका दिल चुराने के लिए तैयार है। बिग बैंग म्यूजिक के साथ सहयोग करते हुए टाइगर श्रॉफ ने इस ट्रैक को पेश किया है- ट्रैक को डी जी मायने और अवितेश द्वारा बेहद खूबसूरती से लिखा गया है जिसे टाइगर ने अपनी आवाज दी है। पुनीत मल्होत्रा ​​ने इस गाने का निर्देशन किया है, परेश ने कोरियोग्राफी की है र संथा डीओपी हैं। ‘अनबिलिवेबल’ बिग बैंग म्यूजिक द्वारा निर्मित है, जिसमें टाइगर पहली बार अपनी ही धुन पर नाचते और गाते हुए दिखाई देंगे। गाना 22 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *