पपी को पैरों से कुचलने वाली आरोपी अरेस्‍ट, जमानत पर छोड़ा गया

लखनऊ,लखनऊ पुलिस ने कार में पपी को पैरों से कुचलने की आरोपी ओमैक्स अपार्टमेंट निवासी पूजा ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम डीसीपी पूर्वी चारू निगम ने थाने से जमानत दिए जाने की पुष्टि की। डीसीपी पूर्वी चारू निगम ने बताया कि सोशल मीडिया पर दो विडियो वायरल हुए थे। इनमें कार के अंदर एक महिला पैरों से पपी को कुचल रही थी। इस मामले में एक समाजसेवी महिला की शिकायत पर विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ओमेक्स अपार्टमेंट निवासी पूजा ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि एफआईआर के अनुसार सात साल से कम की सजा होने के कारण थाने से जमानत दे दी गई। पूरे मामले में पूजा और उनके पति राज ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है। इसमें दोनों ने अपने ऊपर लगे आरोप को पूरी तरह गलत और खुद को पशु प्रेमी बताया है। दोनों का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *