लखनऊ, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना शनिवार को कोरोना संक्रमित पाये गये। औद्योगिक विकास मंत्री महाना ने स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी, ‘‘कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपनी जाँच करवा लें।’’ उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित दो कैबिनेट मंत्रियों कमल रानी वरूण और चेतन चौहान का निधन हो गया।
अब योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना निकले कोरोना संक्रमित