आरोपों और ट्रोलिंग से परेशान सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम छोड़ा, डिलीट किए सारे पोस्ट

मुंबई,आरोपों और ट्रोलिंग से परेशान होकर बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम छोड़ दिया है, यही नहीं सूरज ने सिर्फ एक तस्वीर छोड़कर सोशल मीडिया पर किए गए अपने सभी पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम छोड़ने के बाद इंस्टा स्टोरी में एक मैसेज दिया है। इंस्टा स्टोरी में उन्होंने लिखा- ‘फिर मिलेंगे इंस्टाग्राम, आशा करता हूं कि उस दिन मिलूंगा जब ये दुनिया एक बेहतर जगह होगी। सूरज की इस पोस्ट से जाहिर है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग से परेशान होकर इंस्टाग्राम छोड़ दिया है। उन्होंने जो पेस्ट डिलीट नहीं की वह नवंबर 9, 2018 की है, यह पोस्ट सूरज ने अपने 28वें जन्मदिन पर की थी।
गौरतलबहै कि बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान के केस पर बहस के दौरान सूरज पंचोली का नाम घसीटा गया था। इसके बाद सूरज ने कहा था कि ‘मैं दिशा को जानता तक नहीं हूं, मैं अपनी जिंदगी में उससे कभी नहीं मिला। मुझे उनके बारे में सुशांत की मौत के बाद पता चला और मुझे उनके परिवार के लिए काफी बुरा महसूस हुआ। किसी ने अपने फेसबुक पेज पर बकवास बातें लिखीं और उसे मूवी कि स्क्रिप्ट बना कर शेयर कर दिया। उन्होंने ये भी कहा था कि- ऐसा लगता है कि जैसे पूरी दुनिया मेरे खिलाफ हो गई है। सुशांत का निधन मेरे लिए बेहद दर्द देने वाली खबर है। हालात ये हो गए हैं कि कोई कुछ भी लिखता है और वो कुछ मिनटों में ही वायरल हो जाता है। मुझे लोग सपोर्टिव मैसेज भी भेजते हैं लेकिन आखिर मैं भी एक इंसान हूं’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *