अमिताभ बच्चन ने शुरू की केबीसी 12 की शूटिंग

मुंबई, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस क्विज शो के सेट से अमिताभ ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दिख रहा है कि सेट पर सुरक्षा के इंतजाम काफी कड़े हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। ये एक कोलाज तस्वीर है, जिसमें ऊपर केबीसी-12 के सेट पर लोग नजर आ रहे हैं, नीचे अमिताभ ने अपनी एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में दिख रहा है कि सेट पर सभी पीपीई किट पहने हुए हैं और पूरा सेट नीले रंग की सेफ्टी से ढ़का हुआ है। सेट पर कैमरा मैन से लेकर बाकी क्रू तक सभी पीपीई किट के साथ मास्क और ग्लव्स से पूरी तरह खुद को ढ़के हुए हैं। फोटो के कैप्शन में अमिताभ ने इस शो से जुड़ी एक याद भी शेयर की है।
अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- ‘ये काम पर वापसी है… पीपीई के नीले समुंदर में…केबीसी 12…2000 में शुरू किया था और आज साल 2020 है.. 20 साल! हैरान हूं.. ये एक जिंदगी भर का समय है’। अमिताभ बच्चन का ये कैप्शन पोस्ट में शेयर की गई उनकी तस्वीर के साथ खूब जाता है, फोटो में अपने चेहरे को हाथ पर रखकर कहीं निहारते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन को इस पोस्ट पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हर कोई उन्हें बधाइयां देता दिखआई दे रहा है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया पर जुड़े अपने फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं। वहीं अमिताभ बच्चन के फॉलोवर्स भी जैसे उनके पोस्ट का इंतजार करते हैं। यही कारण है कि उनके द्वारा शेयर किया कोई भी पोस्ट आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *