नई दिल्ली, अगर आप 50 हजार रुपये से अधिक का लेन-देन बैंक चेक के माध्यम से करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक से जुड़ी धोखाधड़ी की घटनाओं को कम करने के लिए हाई वैल्यू चेक क्लियरिंग के नियमों में बदलाव किया है। यह फैसला चेक भुगतान में ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से किया है। नए नियमों के मुताबिक, 50 हजार रुपये या उससे अधिक के सभी चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम शुरू करने का फैसला किया गया है। सिस्टम के तहत चेक जारी करने के समय ग्राहकों से पूरी जानकारी मांगी जाएगी। वहीं, भुगतान करने से पहले बैंक ग्राहकों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर छानबीन करेंगे और उसके बाद ही पैसों का भुगतान किया जाएगा। इससे चेक से संबंधित धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी। यह सिस्टम देशभर में जारी किए गए कुल चेक के 20 फीसदी वैल्यूम को कवर करेगा और वैल्यू के आधार पर चेक से लेनदेन की 80 फीसदी राशि इसके दायरे में आ जाएगी।
RBI ने बदला नियम अब 50 हजार के चेक फोटो से होंगे पास