चेन्नई, भारत के अनुभवी खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद लीजैंड्स आफ शतरंज आनलाइन टूर्नामेंट में लगातार तीसरा मुकाबला भी हार गये हैं। आनंद को रूस के ब्लादीमिर क्रामनिक ने हराया। इस हार के साथ ही आनंद 150000 डॉलर ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट की अंकतालिका में फिसलकर सबसे नीचे आ गए हैं। आनंद को रुसी खिलाड़ी क्रामनिक ने 2.5 – 0.5 से हराया। इससे पहले आनंद को पीटर स्विडलेर और मैग्नस कार्लसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। कार्लसन और स्विडलेर तीनों मैच जीतकर संयुक्त रुप से नंबर एक पर बने हुए हैं। वहीं दुनिया के डिंग लिरेन को उक्रेन के वैसिल इवांचुक ने शिकस्त दी। अब आनंद का मुकाबला नीदरलैंड के खिलाड़ी अनीश गिरि से होगा। यह टूर्नामेंट मैग्नस कार्लसन टूर का हिस्सा है। इसके विजेता को नौ से 20 अगस्त तक होने वाले ग्रैंड फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा।
विश्वनाथन आनंद लगातार तीसरा मुकाबला भी हार गए