नई दिल्ली,देश में कोरोना हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर करीब 50 हजार नए मामले सामने आए हैं और 740 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 12 लाख 87 हजार 945 हो गया है, जिसमें 30 हजार 601 लोगों की मौत हो चुकी है।
राहत की बात यह है कि अब तक 8 लाख 17 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 44 हजार से अधिक एक्टिव केस है। आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 1 करोड़ 54 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 23 जुलाई को ही 3 लाख 52 हजार से अधिक टेस्ट किए गए थे।
कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 3 लाख 47 हजार से अधिक है। अब तक 12 हजार 854 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से अब तक 1 लाख 94 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 40 हजार से अधिक एक्टिव केस है।
देश भर में एक दिन में आए 50 हजार कोरोना संक्रमित लोग, 740 लोगों ने जान भी गंवाई