उज्जैन,कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण अब उज्जैन में बाहरी श्रद्धालुओं के लिए महाकाल भगवान के दर्शन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। स्थानीय श्रद्धालु नियमों का पालन करते हुए दर्शन का लाभ ले सकते हैं। राज्य में कोरोना के केसेस लगातार बढ़ रहे हैं। उनमें उज्जैन शहर भी है। उज्जैन में लगातार कोरोना प्रभावित लोग मिल रहे हैं। अभी रविवार का लॉकडाउन पूरी तरह जारी रहेगा।
कोरोना का प्रभाव बढ़ने से उज्जैन में अब बाहरी लोगों के लिए महाकाल के दर्शन बंद किये गए